दिन का तापमान 45 डिग्री रहने के आसार, लू भी चलेगी, रात को मिलेगी थोड़ी राहत

Spread the love

यूपी में दिन के तापमान में क्रमिक वृद्धि के साथ लखनऊ का अधिकतम तापमान फिर से रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ चला है। लखनऊ व आसपास के जिलों में बृहस्पतिवार को दिन का पारा 42.4 डिग्री रहा व रात का पारा न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिन के पारे मे एक डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी हुई लेकिन रात का पारा एक डिग्री के करीब गिरा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.2 और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री था।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 18 से 20 मई के बीच विकसित हो रहा सिस्टम लू के आसार जता रहा है। लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में भी लू चल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top