लंबे इंतजार के बाद अब कश्मीर घाटी में पहली बार ट्रेन पहुंच रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर में उधमपुर-बनिहाल-श्रीनगर रेल खंड पर रेल सफर को हरी झंडी दिखाई . दुनिया के सबसे बड़े रेल ब्रिज चिनाब ब्रिज ( Chenab Rail Bridge) का उद्घाटन किया, देश के पहले केबल स्टेड रेल ब्रिज अंजी ब्रिज (Anji khad bridge) को हरी झंडी दिखाई. पीएम मोदी हरी झंडी दिखाने के साथ ही कश्मीर के लिए ट्रेन सेवा की शुरुआत हो गई. कल यानी 7 जून से आम लोगों के लिए य़ह रेल रूट पर सफर कर सकेंगे.
आज प्रधानमंत्री कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी है. इसके बाद कल से आम लोग इस रेल रूट पर सफर कर सकेंगे.
कश्मीर के लिए दो वंदे भारत ट्रेनें दोड़ेगी. ऐसा पहली बार होगा जब वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी अत्याधुनिक, तेज रफ्तार ट्रेन कश्मीर घाटी तक पहुंचेगी. कटरा से श्रीनगर के बीच 219 किमी की दूरी यह ट्रेन सिर्फ 3 घंटे 5 मिनट में पूरी करेगी. जिस दूरी को तय करने में अभी 6 से 7 घंटे लग जाते थे, अब वो वंदे भारत ट्रेन के जरिए सिर्फ 3 घंटे में पूरी होगी. आप इस ट्रेन में टिकटों की बुकिंग करवा सकते हैं.
कश्मीर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग
कटरा से श्रीनगर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (26401) सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर कटरा से चलेगी और 11 बजकर 8 मिनट पर श्रीनगर पहुंच जाएगी. इस बीच रास्ते में वो सिर्फ दो मिनट के लिए बनिहाल स्टेशन पर रुकेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 26402 दोपहर 2 बजे श्रीनगर से चलकर शाम 4.58 मिनट पर कटरा स्टेशन पहुंचेगी.