राम मंदिर में कैसा दिखता है राम दरबार? सामने आई पहली तस्वीर, हुई प्राण प्रतिष्ठा

Spread the love

 उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या के Ram Mandir में गुरुवार 5 जून को राम दरबार और परिसर के 7 अन्य मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा हुई. इस दौरान राम दरबार की पहली तस्वीर सामने आई. प्राण प्रतिष्ठा की विधि सीएम Yogi  की मौजूदगी में हुई. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर की पहली मंजिल पर प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान से पहले राम दरबार के समक्ष पूजा-अर्चना की.

इस अवसर पर राम मंदिर को भव्य रूप में सजाया गया है. देश विदेश के हजारों श्रद्धालु अयोध्या में मौजूद हैं क्योंकि आज राम मंदिर में प्रथम तल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई है. राम दरबार में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, माता जानकी और हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की गई है. 101  वैदिक आचार्यों के साथ रामदरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई. 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
प्रशासन ने इस भव्य आयोजन के लिए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं. देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने अयोध्या पहुंच रहे हैं. महंत मिथिलेश नंदिनी शरण ने कहा कि मुख्यमंत्री राजा राम समेत अन्य देवों को प्रतिष्ठित करने आ रहे हैं. यह बहुत ही हर्ष का विषय है. खुशी की बात है कि एक संन्यासी ने प्रदेश के आध्यात्मिक मूल्यों को समझा और ऊर्जावान बना दिया. मंदिर परिसर में समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. एक छोटा पंडाल भी सजाया गया है. एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे व मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने मंदिर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.

एसपी सुरक्षा ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा अभेद्य है. आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से मंदिर की निगरानी की जा रही है. एटीएस, सीआपीएफ, पीएसी समेत सिविल पुलिस के जवानों की टीम तैनात कर दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top