ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना खान ने शरीर के जख्म दिखाए, नए पोस्ट में लिखा- ‘आप इन तस्वीरों में क्या देख रहे हैं?…’

Spread the love

Hina Khan Photos after Chemotherapy: टीवी से बॉलीवुड में अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वालीं हिना खान ने कुछ ही दिनों पहले अपनी हेल्थ को लेकर चौंकाने  वाला अपडेट दिया था. हिना खान ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं. ब्रेस्ट कैंसर के बारे में बताने के बाद से एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ से जुड़े अपडेट्स और मोटिवेशनल पोस्ट शेयर कर रही हैं. हाल ही में हिना खान ने नया पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने तस्वीरों में अपने शरीर के जख्मों को दिखाया है. 

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में कुछ फोटोज शेयर की हैं. फोटोज में हिना खान, चेहरे  मुस्कान देख फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं. तस्वीरों में ध्यान से देखने पर एक्ट्रेस की गर्दन और बाजू के नीच घाव के निशान दिखाई दे रहे हैं. लेकिन इन सब के बावजूद हिना खान हर तस्वीर में मुस्कुराती दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस की नई फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगी हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top