भारत में हर जगह खानपान की अपनी खासियत है. साउथ इंडिया में लोग डोसा खाना पसंद करते हैं, पंजाबी सरसों दा साग और मक्की दी रोटी का आनंद लेते हैं, बंगाली मछली और माछेर भात को पसंद करते हैं, बिहारी लिट्टी चोखा खाते हैं और राजस्थानी दाल बाटी चूरमा का स्वाद लेते हैं. हर कोई एक-दूसरे के खानपान का सम्मान करता है. लेकिन भारत में एक ऐसा शहर है जहां मांसाहारी भोजन खाना और बेचना पूरी तरह से प्रतिबंधित है. यह शहर है गुजरात के भावनगर जिले में स्थित पलिताना.साल 2014 में पलिताना में एक बड़ा आंदोलन शुरू हुआ. लगभग 200 जैन भिक्षुओं ने भूख हड़ताल शुरू की. उनका कहना था कि पलिताना एक पवित्र तीर्थ स्थल है और यहां मांस की बिक्री बंद होनी चाहिए. जैन मंदिरों के पास कसाईखानों से उन्हें बहुत दुख था. उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखी. आखिरकार, सरकार ने उनकी बात मानी और मांस की बिक्री पर रोक लगा दी. यह जैन समुदाय के लिए एक बड़ी जीत थी.
दुनिया का इकलौता शहर, जहां नॉन-वेज खाना और खरीदना दोनों पर ही बैन! भारत में है ये जगह
Spread the love