दिल्ली विधानसभा चुनाव दंगल में बीजेपी ग्राउंड पर डटी हुई नज़र आ रही है. दिल्ली में चुनावी रण को जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी हर मुमकिन कोशिश में लगी हुई है. प्रधानमंत्री मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के बड़े नेता और स्टार प्रचारक अपनी पुरजोर कोशिश में लगे हैं.
मंगलवार को बीजेपी की लगभग 40 जनसभाएं हैं, जिनमें गृह मंत्री अमित शाह के तीन बड़े कार्यक्रम और योगी आदित्यनाथ भी तीन जन सभाओं को संबोधित करने वाले हैं.

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी हर एक विधानसभा सीट पर मेहनत करती हुई दिखाई दे रही है और यही वजह है की हर दिन स्टार प्रचारक को और नेताओं की जनसभाओं का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में दो रोड शो करने वाले हैं और एक जनसभा में शामिल होंगे. कस्तूरबा नगर और बदरपुर में अमित शाह रोड शो करेंगे और कालकाजी में बड़ी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं.