कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर संजय सिंह का तंज? कहा- ‘BJP में शामिल होने वाले एकदम…’

Spread the love

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री रहे कैलाश गहलोत ने विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बवाल मचा दिया है. उन्होंने कैबिनेट मंत्री रहते हुए पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया. एक ओर चुनाव से पहले उनके बीजेपी में शामिल होने के कयास लग रहे हैं तो वहीं, आप सांसद संजय सिंह की भी बड़ी प्रतिक्रिया आई है. 

संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए बिना किसी का नाम लिए बिना बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, “जो-जो बीजेपी के साथ आ जाते हैं, वो लोग एकदम साफ जो जाते हैं. मोदी वॉशिंग पाउडर.”

संजय सिंह की यह प्रतिक्रिया तब आई, जब आप सूत्रों की तरफ से यह कहा गया कि कैलाश गहलोत ईडी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के निशाने पर थे. उनके ऊपर ईडी और आईटी की कई रेड हो चुकी हैं. ऐसे में आप नेताओं का दावा है कि इसी वजह से कैलाश गहलोत ने पार्टी छोड़ी और अब वह बीजेपी में जा सकते हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top