कांवड़ यात्रा से पहले बवाल, ‘पंडित जी वैष्णो ढाबे’ के मालिक और स्टाफ निकले मुस्लिम, हिंदू संगठन का हंगामा

Spread the love

UP News: कांवड़ यात्रा से ठीक पहले यूपी के मुजफ्फरनगर में हंगामा खड़ा हो गया. स्वामी यशवीर जी महाराज द्वारा कांवड़ मार्ग पर चलाए जा रहे ‘पहचान अभियान’ में शनिवार (28 जून) को उस समय बवाल मचा जब एक टीम दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 स्थित पंडित जी वैष्णो ढाबे पर पहुंची. 

यहां टीम ने जब ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारियों से उनके आधार कार्ड मांगे तो कर्मचारियों ने कार्ड नहीं दिखाए. शक होने पर जब टीम ने ढाबे पर लगे बारकोड को स्कैन किया तो उसमें मालिक का नाम मुस्लिम समुदाय से आया.

5000 लोगों की टीम चला रही पहचान अभियान 

आरोप है कि इसके बाद हिंदू संगठन की इस टीम ने एक होटल कर्मचारी को जबरन कमरे में ले जाकर उसकी पैंट उतारने की कोशिश की, ताकि उसकी पहचान की जा सके. इसके चलते होटल पर हंगामा खड़ा हो गया. हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बामुश्किल मामले को शांत कराया.

मुजफ्फरनगर में स्वामी यशवीर महाराज ने कांवड़ मार्ग पर लगभग 5000 लोगों की अपनी टीम लगाई है, जो कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और दुकानों पर जाकर यह पहचान करेगी कि उस जगह पर काम करने वाले कर्मचारी और उनका मालिक कौन है?

ढाबा मालिक के मुस्लिम होने का आरोप

टीम यह भी देखेगी कि हिंदू देवी देवताओं के नाम पर कोई दूसरे समुदाय का व्यक्ति अपना होटल, दुकान, ढाबे तो नहीं चल रहा है. इसी पहचान अभियान के तहत एक टीम पंडित जी वैष्णो ढाबे पर पहुंची थी. इस टीम के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इस ढाबे का मालिक मुस्लिम है और इस होटल पर काम भी मुस्लिम कर्मचारी ही करते हैं.

जिन्होंने अपनी पहचान छुपाई हुई है साथ ही ये लोग हिंदू नाम से अपना ढाबा चला रहे हैं. जिसके चलते स्वामी यशवीर महाराज ने खुद मौके पर पहुंचकर इस होटल मालिक को चेतावनी दी है कि वह 24 घंटे के अंदर या तो वह अपने होटल (ढाबे) का नाम बदल दे और अपने असली नाम पर रखले वरना कल सुबह 10:00 बजे से इस होटल के बाहर धरना तब तक चलेगा जब तक कि ये अपने ढाबे का नाम नही बदलेंगे शुरू हो जाएगा और यह धारणा तब तक चलेगा जब तक कि ये अपने ढाबे का नाम नही बदलेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top