आज है हिंदी पत्रकारिता दिवस, जानिए इस दिन को मनाने का महत्व, भेजिए सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश

Spread the love

 पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है. कहते हैं समाज को आइना दिखाने का काम पत्रकार करते हैं. पत्रकारिता (Journalism) में देश और समाज के मुद्दों, घटनाओं और समाचारों को देशभर के लोगों तक पहुंचाया जाता है और उन्हें अवगत कराने की कोशिश की जाती है. इस पत्रकारिता को बढ़ावा देने और सराहने के लिए ही हर साल 30 मई के दिन हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है. साल 1826 में 30 मई के दिन ही हिंदी का पहला अखबार उदन्त मार्तण्ड निकाला गया था जिसके संपादक जुगल किशोर शुक्ला थे. इस पत्रकार के पहली बार छपने के दिन को ही हिंदी पत्रकारिता दिवस का दिन मान लिया गया. इस अखबार का प्रकाशन कलकत्ता के बड़ा बाजार इलाके में हुआ था. यह अखबार साप्ताहिक था और हर मंगलवार के दिन पाठकों तक पहुंचता था. हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आप भी अपने मित्रों और परिचितों और खासकर पत्रकार साथियों को इस दिन के बधाई संदेश (Wishes) भेज सकते हैं. 

हिंदी पत्रकारिता दिवस के बधाई संदेश | Hindi Journalism Day Wishes 

– ताकतवर देश की सफलता-विफलता वहां की पत्रकारिता तय करती है. 

हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं! 

– निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता ही लोकतंत्र को मजबूत करती है. 

हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं! 

– ना तीर निकालो ना तलवार निकालो, जब तोप मुकाबिल हो तो अखबार निकालो. 

हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं! 

– लोकतंत्र की सफलता या विफलता उसके पत्रकारिता पर आधारित रहता हैं.
स्कॉट पेली

– मैं पत्रकार बना ताकि, दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं.
 हेनरी ल्यूस

– प्रेस आधुनिक जीवन के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, खासकर लोकतंत्र में. प्रेस के पास जबरदस्त शक्तियां और जिम्मेदारियां हैं. प्रेस का सम्मान किया जाना चाहिए और उसका सहयोग भी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top