‘अंतरात्मा की आवाज…’ एयर इंडिया का जो प्लेन हुआ क्रैश, उसमें नहीं गया ये खुशकिस्मत शख्स, टिकट करा दी थी कैंसिल

Spread the love

गुजरात स्थित अहमदाबाद में एअर इंडिया (Air India News) का जो विमान हादसे का शिकार हुआ है, उससे एक यात्री लंदन जाने वाले थे लेकिन वह नहीं गए. इनका नाम है सावजी भाई टिंबड़िया. उन्होंने कहा कि मुझे जाना था लेकिन मेरे मन ने गवाही नहीं दी.सावजी भाई टिंबड़िया ने बताया कि उनका बेटा ब्रिटेन की राजधानी लंदन में रहता है. वह उससे मिलने जाने वाले थे. हालांकि उनको आज का दिन अच्छा नहीं लगा, इसलिए वह नहीं गए. उन्होंने अगली टिकट, सोमवार की बुक कराई है. 

‘मुझे तीन चार दिन बाद…’
न्यूज़ से बातचीत में उन्होंने मुझे तीन चार दिन बाद जाना है. मैंने सोमवार की टिकट बुक किया है.आज जाने वाले विमान में भी मेरा टिकट था. यह विमान क्रैश हुआ, यह मुझे पता चला. मैं स्वामी नारायण भगवान का भक्त हूं और रोज मंदिर जाता हूं. मैं रोज सुबह मंदिर जाता हूं. स्वामी नारायण ने मुझे बचाया है.उन्होंने कहा कि मैं अकेले लंदन जा रहा था. मैंने सोचा था कि मैं सोमवार को जाऊं. आज मेरा जाने का मन नहीं किया. मुझे अंदर से आवाज आई कि मुझे आज नहीं जाना है. कुदरती लगा कि आज नहीं जाना चाहिए. मुझे ऐसा लगा कि आज का दिन ठीक नहीं है. टिंबड़िया ने कहा कि मेरा सीट नंबर ए 1 था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top