Thane: ठाणे के प्राइवेट स्कूल में भोजन करने के बाद छात्रों की बिगड़ी तबीयत, 38 बच्चे हॉस्पिटल में भर्ती

Spread the love

महाराष्ट्र के ठाणे शहर के पास एक प्राइवेट स्कूल में मंगलवार (1 अक्तूबर) को दोपहर का भोजन करने के बाद 38 बच्चे बीमार हो गए. इस घटना के बाद सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. कलवा शहर के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों के अनुसार, आठ से 11 साल के इन बच्चों को दोपहर के भोजन के बाद चक्कर आने, मितली, सिरदर्द और पेट में दर्द की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था.

ठाणे महानगरपालिका (टीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी ने पीटीआई न्यूज एजेंसी को बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी है. उन्होंने पुष्टि की कि बच्चों ने स्कूल में दोपहर का भोजन खाया, जिसके बाद उनकी ये हालत हुई. एक अन्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया, छात्रों को भोजन में चावल और बीन की सब्जी परोसी गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top