प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम में अपनी राजनीतिक तैयारियों से जुड़े सवाल पर बेहद दिलचस्प जवाब दिया। पीएम मोदी से पूछा गया कि क्या वे 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव की अभी से ही तैयारियां कर रहे हैं। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आप 2029 पर ही अटके हैं, वे 2047 की योजनाएं बना रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वे 2047 की योजना बना रहे हैं। भाजपा और खुद की राजनीतिक तैयारियों को लेकर एक सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि उनकी नजरें 2047 पर हैं। बकौल पीएम मोदी आज देश का मूड भारत को विकसित भारत बनाने का है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमने शासन का नया मॉडल विकसित किया है। पीएम मोदी ने कहा, उनके कार्यकाल में सरकार ने उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जिन्हें पहले बहुत कम प्राथमिकता द जाती थी।
तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत
लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा होने पर पीएम मोदी ने कहा कि आज सबसे बड़े लोकतांत्रिक उत्सव को मनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। पूरी दुनिया अनिश्चितताओं का सामना कर रही है, लेकिन भारत तेज गति से विकास करता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश का मूड देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से जुड़ने का है। बकौल पीएम मोदी सम्मेलनों में लोग उनसे हेडलाइन की उम्मीदें करते हैं, लेकिन वे सुर्खियों के लिए नहीं डेडलाइन के साथ काम करता हूं।
पूर्वोत्तर भारत के प्रति बदला नजरिया
प्रधानमंत्री मोदी के मुताबिक, देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र को 2014 से पहले की सरकारों ने उपेक्षित रखा। उनके कार्यकाल में सरकार ने पूर्वोत्तर को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा, 2014 के बाद पूर्वोत्तर क्षेत्र प्राथमिकताओं की सूची में ऊपर आया। 2014 के बाद, हमने फैसला किया कि हमारे मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी न केवल जिला मुख्यालयों बल्कि आंतरिक हिस्सों का भी दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री ने दावा किया, ‘हमारे केंद्रीय मंत्रियों ने 680 बार पूर्वोत्तर क्षेत्र का दौरा किया। मैं अकेले पूर्वोत्तर में सबसे अधिक बार गया। पिछले तमाम प्रधानमंत्रियों की संयुक्त यात्राओं से भी अधिक यात्रा की।