
सिंधिया को शामिल होना था, लेकिन वह नहीं आ सके। लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक शाम को शुरू होगी. इस बैठक में लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, चुनाव सह प्रभारी सतीश उपाध्याय समेत चुनाव समिति के सदस्य और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. शाम को इस बैठक में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी शामिल होना था लेकिन वह नहीं आ सके।
दरअसल, उनका विमान भोपाल में लैंड नहीं कर सका. जब भोपाल में लैंडिंग नहीं हो पाई तो सिंधिया का विमान वापस दिल्ली की ओर मुड़ गया.
बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई. सिंधिया विशेष विमान से भोपाल आए थे, लेकिन एटीसी ने लैंडिंग की इजाजत नहीं दी. उनका विमान काफी देर तक भोपाल के आसमान में चक्कर लगाता रहा. आख़िरकार विमान दिल्ली की ओर लौट आया.