खजुराहो भाजपा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में गृहमंत्री अमित शाह ने दिलाया अबकी बार 400 पार का संकल्प, जानें भाषण की मुख्य बातें

Spread the love

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने मध्यप्रदेश में तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। गृह मंत्री अमित शाह खजुराहो में कार्यकर्ता सम्मेलन में भी पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बुंदेलखंड ने देश की आजादी में लड़ाई में मुगलों से लेकर अंग्रेजों तक सभी से लड़ाई में अपना बलिदान दिया है। अमित शाह ने आगे कहा कि ये जो सम्मेलन बुलाया है वो विजय का संकल्प लेने का है। ये सम्मेलन लोकसभा चुनाव 2024 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 400 पार कर फिर से भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लेने का सम्मेलन है।

अमित शाह के भाषण की मुख्य बातें:

  • बुंदेलखंड वालों की आवाज को क्या हो गया है, 400 पार करना है की नहीं, मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाना है कि नहीं।
  • मेरी पार्टी के मालिक मेरे कार्यकर्ताओं को मेरा नमस्कार
  • बुंदेलखंड ने देश की आजादी में लड़ाई में मुगलों से लेकर अंग्रेजों तक सभी से लड़ाई में अपना बलिदान दिया है।
  • ये सम्मेलन बुलाया है वो विजय का संकल्प लेने का है। ये सम्मेलन लोकसभा चुनाव 2024 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 400 पार कर फिर से भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लेने का सम्मेलन है।
  • मोदी जी के 10 साल जनता की भलाई के, गरीबों के सम्मान के, आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने के, महिलाओं को सशक्त बनाने के 10 साल हैं।
  • मैं मध्यप्रदेश की जनता को धन्यवाद देने आया हूं, मध्यप्रदेश के मतदाताओं ने हमेशा भाजपा का साथ दिया है।
  • साल 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 29 में से 28 सीटें भाजपा को आपने दी थीं लेकिन एक सीट तब बच गई थी। अब 2024 में 29 में से 29 सीटें भाजपा को जितानी हैं।
  • मोदी जी ने जो 400 पार का लक्ष्य दिया है वो कार्यकर्ताओं की मेहनत के बगैर पूरा नहीं हो सकता है।
  • राहुल गांधी पर बरसे अमित शाह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top