Google में इस साल सबसे ज्यादा सर्च किया गया सर्वाइकल कैंसर, सरकार का एक ऐलान और एक्ट्रेस के पोस्ट बना वजह

Spread the love

 कैंसर के बहुत से प्रकार होते हैं. और, लोगों की कोशिश होती है कि वो ज्यादा से ज्यादा इस बारे में मालूमात हासिल कर लें. ताकि कैंसर से बच भी सकें औऱ उसे समझ भी सकें. लेकिन एक कैंसर ऐसा है जिसके बारे में लोग सबसे ज्यादा जानना चाहते हैं. ये कैंसर है सर्वाइकल कैंसर. यानी कि गर्भाशय की ग्रीवा में होने वाला कैंसर. जो महिलाओं में बहुत आम होता जा रहा है. पिछले कुछ सालों में सर्वाइकल कैंसर के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल टॉप 5 सर्च में सर्वाइकल कैंसर का नाम भी शामिल रहा. चलिए जानते हैं इसकी क्या वजह रही.

एचपीवी वैक्सीन का ऐलान

सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को जागरुक करने और इस बीमारी से उन्हें बचाए रखने के लिए बहुत से कार्यक्रम चलाए जाते हैं. इस साल यानी कि साल 2024 में भी ऐसे बहुत से कार्यक्रम चलाए गए. इसी कड़ी में हर साल 17 नवंबर को सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन दिवस मनाया जाता है. इतना ही नहीं इस साल सरकार ने भी इस दिशा में एक बड़ा ऐलान किया है. जिसके मुताबिक सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा देने वाला वैक्सीन भी एडवांस टैक्निक के साथ तैयार किया गया है. इस वैक्सीन का नाम है एचपीवी वैक्सीन. इस ऐलान के बाद भी सर्वाइकल कैंसर बहुत ज्यादा सर्च किया गया.

इस वैक्सीन के लॉन्च होने की खबर के अलावा सर्वाइकल कैंसर की वजह से पूनम पांड की डेथ की खबर ने भी सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचाया. उन्हें जानने वाले और सोशल मीडिया यूजर्स इस खबर को सुनकर हैरान हुए. सर्वाइकल कैंसर को उनकी डेथ का कारण बताया गया था. ये जानने के बाद भी लोगों ने सर्वाइकल कैंसर को गूगल पर काफी ज्यादा सर्च किया. हालांकि अगले दिन पोस्ट से ये भी क्लियर कर दिया गया कि पूनम पांडे जिंदा हैं. और, ऐसा पोस्ट उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top