दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने अगले दो दिन में सीएम के पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि अगले दो दिन में विधायक दल की बैठक होगी और नए मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा. अगला सीएम भी आम आदमी पार्टी से ही कोई होगा.
सीएम अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए कहा, “जब तक जनता की अदालत में जीत नहीं जाता हूं, तब तक मैं सीएम नहीं बनूंगा. मैं चाहता हूं कि दिल्ली का चुनाव नवंबर में हो. जनता वोट देकर जिताए, उसके बाद मैं सीएम की कुर्सी पर बैठूंगा.”
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफ़े की घोषणा की
AAP कार्यकर्ताओं को संबोधन के दौरान किया ऐलान
जनता के आशीर्वाद से भाजपा के सारे षड्यंत्र का मुकाबला करने की ताकत रखते हैं: केजरीवाल
BJP के आगे हम ना झुकेंगे ना रुकेंगे और ना बिकेंगे
आज दिल्ली के लिए कितना कुछ कर पाए क्योंकि हम ईमानदार हैं
आज ये हमारी इमानदारी से डरते हैं क्योंकि ये ईमानदार नहीं है
मैं “पैसे से सत्ता और सत्ता से पैसा” इस खेल का हिस्सा बन नहीं आया था
2 दिन बाद मैं CM पद से इस्तीफ़ा दूंगा
कानून की अदालत से मुझे इंसाफ मिला, अब जनता की अदालत मुझे इंसाफ देगी: केजरीवाल
अब दिल्ली की जनता के आदेश के बाद ही दोबारा मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा: केजरीवाल