29 फरवरी तक कार और बाइक पर रोड टैक्स में छूट दी जाएगी, जिससे वाहन सस्ते पड़ेंगे।

Spread the love

वाहन की खरीदारी करने वालों के लिए खुशखबरी है। ग्वालियर व्यापार मेला की अवधि चार दिन के लिए और बढ़ा दी गई है। अब व्यापार मेला 29 फरवरी तक लगाया जाएगा, जो कि पूर्व में 25 फरवरी तक था। इससे ग्वालियर व्यापार मेला अब 66 दिन का हो जाएगा। चार दिनों की अवधि बढ़ने से कारोबारियों में खुशी की लहर है, जिनका मानना है कि इससे मेले का कारोबार और अधिक बढ़ जाएगा। वाहन खरीदने के इच्छुक लोग इससे सबसे ज्यादा खुश हैं, क्योंकि वे मेले में वाहन खरीदकर रोड टैक्स बचा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top