BJP की रितु तावड़े होंगी BMC की मेयर, शिवसेना के संजय शंकर बनेंगे डिप्टी मेयर

Spread the love

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका का मेयर पहली बार बीजेपी से होगा. रितु तावड़े बीएमसी की अगली मेयर होंगी. रितु तावड़े BJP की सीनियर कॉर्पोरेटर हैं. वहीं शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के संजय शंकर घाड़ी बीएमसी के डिप्टी मेयर होंगे.

रितु तावड़े 2012 में वार्ड नंबर 127 से जीती थीं, जबकि 2017 में वह पहली बार घाटकोपर के वार्ड नंबर 121 से चुनी गईं. इसके बाद, वह 2025 के चुनाव में वार्ड नंबर 132 से जीतीं. रितु तावड़े मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की एजुकेशन कमिटी की चेयरमैन रह चुकी हैं, जहां उन्होंने शिक्षा से जुड़े कई अहम फैसलों में भूमिका निभाई है.

शिवसेना से उपमहापौर का नाम घोषित

वहीं शिवसेना ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका के उपमहापौर पद के लिए संजय शंकर घाड़ी को उम्मीदवार घोषित किया है. पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिवसेना मुख्यनेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेश पर शिवसेना-भाजपा महायुति के आधिकारिक प्रत्याशी के रूप में संजय शंकर घाड़ी के नाम की घोषणा की गई है. यह उपमहापौर पद सवा वर्ष की अवधि के लिए होगा

बीएमसी की बीजेपी मेयर रितु तावड़े

रितु घाटकोपर से लगातार तीसरी बार पार्षद चुनी गई हैं. बात इससे पहले के महत्वपूर्ण पद की करें तो वह पहले BMC की शिक्षा समिति की अध्यक्ष (Chairperson of Education Committee) रह चुकी हैं. फिलहाल, वह महाराष्ट्र प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं. क्षेत्र में वे काफी लोकप्रिय हैं, उन्हें जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने और नागरिक मुद्दों को कुशलता से सुलझाने के लिए जाना जाता है.

खास बात यह है कि मराठा समुदाय से होने के बावजूद, उन्होंने गुजराती बहुल वार्ड में अपनी अच्छी पकड़ बनाई है. उन्होंने राजनीतिक इतिहास के बारे में बात करें तो 2012 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था.

मुंबई नगर निगम चुनाव के नतीजों में बीजेपी 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वहीं शिवसेना के शिंदे गुट को 29 सीटें मिली हैं, जिनके समर्थन से महायुति बहुमत के बेहद करीब पहुंच गई है. इसी राजनीतिक समीकरण के तहत यह तय माना जा रहा था कि महापौर पद बीजेपी को मिलेगा और उपमहापौर पद शिवसेना (शिंदे गुट) के हिस्से में ही जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top