AAP ने हरियाणा में जारी की पहली लिस्ट, कांग्रेस से गठबंधन पर नहीं बनी बात

Spread the love

हरियाणा में कांग्रेस के साथ बनते-बिगड़ते गठबंधन की खबरों के बीच आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी ने 20 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है. आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की ये लिस्ट ऐसे समय में जारी की है जब दोनों दलों के बीच गठबंधन की चर्चा चल रही थी और आप या कांग्रेस की तरफ से गठबंधन होने या नहीं होने को लेकर औपचारिक ऐलान नहीं किया गया. 

दरअसल, हरियाणा में गठबंधन को लेकर आप कांग्रेस से 10 सीटें मांग रही थी, लेकिन अब आम आदमी पार्टी ने अपने 20 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है, जिससे लगता है कि हरियाणा में अब कांग्रेस-आप का गठबंधन नहीं होगा.

जिन 11 सीटों पर कांग्रेस पहले ही उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, वहां पर भी AAP ने उतारे अपने उम्मीदवार

उचाना कलां
मेहम
बादशाहपुर
नारायणगढ़
समालखा
दाबवली 
रोहतक
बहादुरगढ़
बादली
बेरी
महेन्द्रगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top