72 घंटे के कार्यकाल पर CM देवेंद्र फडणवीस का अब छलका दर्द, बोले- ‘आप भूल गए होंगे लेकिन…’

Spread the love

CM Devendra Fadnavis News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उस समय की याद आई, जब वे तीन दिन के लिए मुख्यमंत्री बने थे. बुधवार (28 मई) को देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वे साल 2019 में अपना 72 घंटे का कार्यकाल कभी नहीं भूल सकते. सीएम फडणवीस ने कहा कि वह दूसरी नहीं बल्कि तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं. 

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “आप भूल भी जाएं, लेकिन मैं नहीं भूल सकता जब सुबह-सुबह मैंने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी.” देवेंद्र फडणवीस ने यह बात अहिल्याबाई होल्कर पर एक कॉफी टेबल बुक का उद्घाटन करने के बाद कही, जिनकी 300वीं जयंती 31 मई को मनाई जाएगी.

‘आप भूल जाएं, मैं नहीं भूल सकता’- सीएम देवेंद्र फडणवीस
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम फडणवीस ने खुद ही यह बात क्लियर की, “मेरे परिचय में कहा गया कि मैं दूसरी बार मुख्यमंत्री बना हूं. यह दूसरी बार नहीं, तीसरी बार है.” उन्होंने याद दिलाया कि साल 2019 में वसंतराव नाइक का 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के लिए वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे थे. नवंबर 2019 में विधानसभा चुनाव और फिर बीजेपी-अविभाजित शिवसेना का गठबंधन टूटने के बाद, देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री और अविभाजित एनसीपी के अजित पवार उप मुख्यमंत्री बने थे. हालांकि, वह सरकार केवल तीन दिन ही चली थी.अहिल्याबाई ने तैयार की थी महिलाओं की आर्मी
सीनियर पत्रकार अंबरीश मिश्रा द्वारा लिखी गई ‘कॉफी टेबल बुक’ का जिक्र करते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अहिल्याबाई को एक प्रशासक बताया, जिन्होंने भारतीय संस्कृति के स्मारकों का पुनर्निर्माण किया. उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में अहिल्याबाई का योगदान अतुल्नीय है. आज हमें अपनी महिला सैन्य अधिकारियों (कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह) पर बहुत गर्व है, जिन्होंने Operation Sindoor की ब्रीफिंग की. इसी तरह हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि अहिल्याबाई ने अपने समय में महिला आर्मी तैयार की थी.

 अहिल्याबाई होल्कर पर बनेगी फिल्म
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि महाराष्ट्र सरकार ‘कॉफी टेबल बुक’ की कई कॉपियां खरीदेगी और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को तोहफे के रूप में भेजेगी. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि सरकार ने अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्यानगर कर किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार रानी अहिल्याबाई होल्कर पर एक व्यावसायिक फिल्म बनाने की भी योजना बना रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनका जीवन और समय युवा पीढ़ी तक पहुंचे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top