सावन से पहले घर से बाहर कर दें ये चीजें, तभी मिलेगा शिव पूजा का पूरा फल, वजह भी जान लें

Spread the love

Sawan Ke Vastu Upay : भगवान की पूजा-अर्चना करने से सकारात्‍मकता आती है. सुख-समृद्धि बढ़ती है, तरक्‍की के योग बनते हैं. सौभाग्‍य बढ़ता है. उस पर खास व्रत-त्‍योहारों पर तो पूजा-अर्चना करने से ज्‍यादा फल मिलता है. सावन का महीना ऐसा ही समय है जो पुण्‍य कमाने के लिए विशेष होता है. भगवान शिव के प्रिय महीने सावन का हर दिन भोलेनाथ को प्रसन्‍न करने का दिन होता है. इस साल 11 जुलाई से सावन महीना शुरू हो रहा है, जो कि 9 अगस्‍त तक चलेगा. 

सावन महीने में सोमवार के दिन सावन सोमवार व्रत रखा जाता है, मंगलवार को मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है. इसके अलावा सावन के प्रदोष व्रत, सावन शिवरात्रि, नागपंचमी, हरियाली तीज और रक्षाबंधन का दिन विशेष होता है. इन तिथियों में व्रत रखने, रुद्राभिषेक करने से कई गुना ज्‍यादा फल मिलता है

ये काम करने से मिलेगा पूरा फल 

सावन में व्रत-पूजा करने का पूरा फल तभी मिलेगा, जब कुछ नियमों का पालन किया जाए. साथ ही कुछ सावधानियां बरती जाएंगी. इसमें सबसे अहम घर की अच्‍छी तरह से साफ-सफाई और घर में नकारात्‍मक चीजों की मौजूदगी ना होना. यदि आप भी सावन महीने में व्रत-पूजा करके शिव जी को प्रसन्‍न करना चाहते हैं तो घर से कुछ चीजें हटा लें. 

खराब, मुरझाए पौधे – घर में खराब, मुरझाए पौधे ना रखें. सावन शुरू होने से पहले ही घर से ये सारी चीजें हटा दें. यदि कांटेदार पौधे हों तो उन्‍हें भी हटा दें. सावन में घर में तुलसी, मनी प्‍लांट जैसे शुभ पौधे लगाएं. इससे तरक्‍की, सुख-समृद्धि बढ़ेगी. 

टूटा-फूटा सामान – घर में कुछ भी टूटा हुआ सामान, शीशा, मूर्ति या फ्रेम आदि हो तो उसे तुरंत हटा दें. साथ ही फटे-पुराने कपड़े भी घर से बाहर कर दें. कबाड़, बंद घड़ी, इलेक्‍ट्रॉनिक सामान भी घर में ना रखें. ये चीजें भारी वास्‍तु दोष पैदा करते हैं और घर में नकारात्‍मकता बढ़ाते हैं. ऐसे में आप पूजा से मिलने वाली सकारात्‍मकता से आप वंचित रह सकते हैं. 

पुरानी या टूटी झाड़ू – झाड़ू का संबंध धन की देवी मां लक्ष्‍मी से जोड़ा गया है. घर की झाड़ू हमेशा अच्‍छी स्थिति में होनी चाहिए. टूटी हुई या खराब झाड़ू घर में रखने से मां लक्ष्‍मी नाराज होती हैं. इससे तरक्‍की में रुकावट आती है, घर में धन नहीं टिकता है. सावन से पहले शनिवार या अमावस्या को झाड़ू बदल लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top