शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी की हिरासत में रहते हुए अब तक दो आदेश दे चुके हैं

Spread the love

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ईडी की हिरासत में रहते हुए सरकार चलाने के दौरान अपना दूसरा निर्देश जारी किया है. केजरीवाल सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि ये निर्देश स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उन्हें आदेश दिया है कि मोहल्ला क्लिनिक में फ्री दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए. 

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीएम केजरीवाल दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य के लिए चिंतित हैं. उन्होंने कहा, ”कुछ अस्पतालों में मुफ्त ब्लड टेस्ट के सैंपल उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में केजरीवाल को लगता है उनके जेल में जाने के कारण लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए.” 

उन्होंने आगे कहा, ”मध्यम वर्गीय लोग अस्पताल जाएंगे तो दवाइयां खरीद सकते हैं, लेकिन गरीब के लिए ऐसा नहीं है. कई मरीज़ जिंदगी भर के लिए दवाइयों पर निर्भर हैं. जैसे कि शुगर के मरीज. इन टेस्ट के लिए वो हमारे मोहल्ला क्लिनिक पर ही निर्भर है.” 

सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा?
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुझे आदेश दिया है कि इसको लेकर जल्द से जल्द कदम उठाए जाएं. सभी अस्पतालों में दवाइयों, टेस्ट मुफ्त मिलें और उनकी उपलब्धता कम ना हो. हमारे लिए उनका (केजरीवाल) आदेश भगवान की तरह है. इससे पहले भी केजरीवाल एक निर्देश जेल में रहते हुए दे चुके हैं. 

पहला निर्देश क्या दिया था?
इससे पहले केजरीवाल ने अपना पहला निर्देश शहर के कुछ इलाकों में पानी और सीवर से संबंधित समस्याओं को हल करने को लेकर दिया था. आतिशी ने कहा था कि शनिवार देर रात मिले इन निर्देशों से उनकी आंखों में आंसू आ गए. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top