‘मुझे यहां आना ही नहीं था लेकिन…’, सलमान खान ने ‘बिग बॉस 18’ को मायूसी की चादर में किया होस्ट, चेहरे ने बयां किया दर्द

Spread the love

जहां एक ओर सलमान खान की सिक्योरिटी का मामला गरमाया हुआ है तो वहीं वह अपनी वर्क कमिटमेंट्स पूरा करने के लिए डटे हुए हैं. उन्होंने धमकियों के बीच ही ‘बिग बॉस 18’ का वीकेंड के वार की शूटिंग की. जहां टाइट सिक्योरिटी भी देखने को मिली. 3 लेयर सुरक्षा के घेरे में उन्होंने शूट पूरा किया था. अब ‘बिग बॉस 18’ का प्रोमो सामने आ चुका है. जहां सलमान खान का चेहरा देख सकते हैं कि वह परेशान और उलझे हुए लग रहे हैं.

‘बिग बॉस 18’ के वीकेंड के वार पर सलमान खान आएंगे. इतने तनाव के समय में भी वह लगातार काम कर रहे हैं. उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई से मिलने वाली धमकियों के बीच इस शूट से ये संकेत साफ साफ दे दिए हैं कि वह डरने वालों में से नहीं है. बल्कि वह अपने काम को शिद्दत से पूरा करेंगे. जो जो वादे और कमिटमेंट्स उनके काम की है वो भी वह निभाएंगे.

‘बिग बॉस 18’ का प्रोमो
अब ‘बिग बॉस 18’ का प्रोमो वीडियो सामने आ गया है. शनिवार और रविवार की रात वीकेंड का वार होता है. जहां सलमान खान आते हैं और घरवालों की क्लास लगाते हैं. हर बार उनके चेहरे के ताव भी घरवालों को समझाने के लिए काफी होते हैं. लेकिन इस बार एक्टर के चेहरे के भाव थोड़े अलग से दिखे. थोड़ी टेंशन और थोड़ा तनाव साफ साफ उनके चेहरे पर झलक रहा है.

सलमान खान की बातों में छलका दर्द
‘बिग बॉस 18’ प्रोमो में सलमान खान, एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर को समझाते नजर आते हैं. दरअसल एक एपिसोड में वह रोने लगती हैं. तो एक्टर उन्हें वही समझाते हैं कि वह क्यों रोईं. तब सलमान खान कहते हैं, ‘आई हेट टियर शिल्पा. आपकी बच्ची खाने पर गुस्सा उतारती थीं तो आप क्या कहती हैं. आप उस घमंड पर गुस्सा निकालो. फीलिंग्स से कोई रिश्ता इस घर में होना ही नहीं चाहिए. जैसे आज मेरी ये फीलिंग है कि मुझे यहां आज यहां आना ही नहीं चाहिए था. लेकिन एक आदमी को जो करना पड़ता है वो उसे करना ही पड़ता है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top