बहराइच हिंसा में 5 आरोपी गिरफ्तार, एनकाउंटर में दो को लगी गोली, नेपाल भागने की फिराक में थे

Spread the love

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हुई हिंसा के 2 आरोपियों का एनकाउंटर हो गया है. आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे. घटना वाले दिन से पुलिस इनके पीछे लगी हुई थी. आज पुलिस को इनकी लोकेशन हाथ लगी, जिसके बाद इनको ट्रैक किया गया. जिन आरोपियों का एनकाउंटर हुआ उनके नाम सरफराज उर्फ रिंकू और तालिब हैं. वहीं, घायल आरोपियों का इलाज करने वाले समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा के डॉक्टर ने कहा कि दोनों के पैर में गोली लगी है. एक के दाएं और एक बाएं पैर मे बुलेट एग्जिट पॉइंट नहीं मिला है. गोली अंदर फंसी हुई है. ऐसे में उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है.इस बीच अब्दुल हमीद की बेटी रुखसार का बयान सामने आया है. रुखसार ने कहा कि कल शाम 4 बजे मेरे पिता अब्दुल हमीद, मेरे दो भाइयों सरफराज और फहीम और एक अन्य युवक को यूपी एसटीएफ ले गई थी. मेरे पति और मेरे बहनोई को भी उठाया गया है. हमें डर है कि वे मुठभेड़ में मारे जा सकते हैं. बताया जा रहा है कि ये आरोपी बहराच हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा की हत्या में शामिल थे. इन्होंने ही साथियों संग मिलकर रामगोपाल पर गोली चलाई थी. घटना के वक्त के कुछ वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें अब्दुल हमीद की छत पर चार से पांच लोग नजर आ रहे हैं. जहां कुछ देर बाद रामगोपाल को गोली मारी गई. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top