बस्ती में चोरों के हौसले बुलंद, दो बाइक सवारों ने बकरे पर किया हाथ साफ, CCTV में घटना कैद

Spread the love

उत्तर प्रदेश के बस्ती से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां दिन के उजाले में दो बाइक सवार बदमाश घर के बाहर बंधे बकरे को चोरी करके ले गए. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों आरोपी बकरा ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. लेकिन, पुलिस अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है. वहीं बकरे के मालिक ने अब पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. 

चोरी की इस घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें दो युवक बाइक पर सवार दिखाई देते हैं. बाइक पर पीछे बैठे युवक ने बकरे को पकड़ा हुआ है और बाइक फर्राटा भरते हुए निकल जाती है. ये बकरा पुद्दन नाम के शख्स का बताया जा रहा है. पीड़ित शख्स का आरोप है कि उसने कई बार पुलिस से इसकी शिकायत की लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई. 

शिकायत के बाद भी पुलिस के हाथ खाली
अपने अधिकारियों और नेताओं के जानवर खोने पर उन्हें ख़ुश करने के लिए जो पुलिस पूरी की पूरी टीम गठित कर देती है वो पुलिस अब इस मामले पर हाथ पर हाथ रखकर बैठ गई है और पुलिसकर्मियों पर कोई असर नहीं दिखाई दे रहा. आरोपी युवक सीसीटीवी फुटेज में देखे जा सकते हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. इस बारे में जब पुलिस से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने चुप्पी साध ली.  

हालांकि बाद में पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है. मामले को सुलझाने के बाद इस घटना को लेकर जानकारी दी जाएगी. डीएसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने कहा कि बकरा चोरी की शिकायत मिली है, पुलिस टीम को जांच के लिए कहा गया है. जल्द ही बकरा चुराने वाले लड़कों को गिरफ्तार करके केस का अनावरण किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top