दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर ऐसा क्‍या हो गया? CM ममता बनर्जी को हो गई चिंता

Spread the love

बंगाल में दुर्गा पूजा समितियों की एक बैठक में सीएम ममता बनर्जी ने 112 फीट की दुर्गा प्रतिमा बनाए जाने संबंधी एक खबर का जिक्र करते हुए सुरक्षा-व्‍यवस्‍था को लेकर चिंता जताई. उन्‍होंने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी दुर्गा प्रतिमा बनाकर या चमकीला लाइट लगाकर क्या होगा? उन्‍होंने आशंका जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों में कई बार हालात बेकाबू हो जाते हैं और भगदड़ होने की संभावना बढ़ सकती है. दरअसल नदिया जिले में कमालपुर गांव का अभियान संघ इस तरह का आयोजन करने का इच्‍छुक है. इस गांव में 55 साल से दुर्गा प्रतिमा स्‍थापना की परंपरा है. ममता बनर्जी ने इस तरह के आयोजन पर सवालिया निशान उठाते हुए वहां के कार्यकर्ताओं से जिम्‍मेदारी लेने की बात कही. साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा मदद दिए जाने का आश्‍वासन भी दिया. 

एक्‍शन में आई पुलिस
मुख्यमंत्री के द्वारा चिंता जताने के बाद तुरंत नदिया जिले की पुलिस हरकत में आई और कमालपुर अभियान संघ की दुर्गा मूर्ति बनाने का काम स्थगित कर दिया गया. पूजा समिति के कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस के तरफ से दुर्गा पूजा बंद करने की बात नहीं की गई बल्कि प्रशासनिक इंस्पेक्शन के लिए काम को बंद करने का निर्देश दिया गया. हालांकि ममता बनर्जी द्वारा इतनी बड़ी दुर्गा प्रतिमा पर सवाल उठाने के बाद गांव वाले चिंतित है कि 55 साल से चला आ रहा दुर्गा पूजा का आयोजन तो कहीं बंद नहीं हो जाएगा. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top