तीसरी बार PM बनते ही देशभर के किसानों को मोदी की बड़ी सौगात, पहले ही दिन इस फाइल पर किए साइन

Spread the love

तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद ही पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. पीएम मोदी ने सोमवार (10 जून, 2024) को किसान सम्मान निधि की किस्त जारी करने को लेकर फाइल पर साइन किए हैं.

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 17वीं किस्त जारी करने की फाइल पर हस्ताक्षर किए हैं. इससे 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और लगभग 20 हजार करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे.

पीएम मोदी ने क्या कहा? 
पीएम मोदी ने फाइल पर साइन करने के बाद कहा कि किसानों के कल्याण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है. हम किसानों के कल्याण के लिए ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहते हैं. इसको लेकर हमारी सरकार लगातार काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी.

इससे पहले पीएम मोदी (PM Modi) ने फरवरी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत देश के करोड़ों किसानों को 16वीं किस्त जारी की थी. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top