Spread the love
बीजेपी दिल्ली के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को घेरा है. उन्होंने कहा कि आज केजरीवाल कोर्ट में उसी चोर की तरह व्यवहार कर रहे हैं जो पकड़े जाने पर ‘हाय मार दिया’ और ‘हाय लग गई’ चिल्लाता हुआ ध्यान भटकाकर भागने की कोशिश करता है. चोर गला फाड़कर तमाशा करता है कि उसके चिल्लाने से शरीफ लोग पीछे हट जाएंगे. जज को भी समझ आ गया होगा कि अपराधी शातिर भी है और हैबिचुअल भी.