Ayushman Card Online Process: सरकार की ओर से जरूरतमंदो को आयुष्मान भारत योजना के तहत हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ दिया जाता है. इस तरह आप भी घर बैठे ही बनवा सकते हैं अपना आयुष्मान कार्ड.
स्वास्थ्य सभी लोगों के जीवन का एक बेहद जरूरी हिस्सा होता है. इसे अच्छा रखने के लिए लोग क्या-क्या उपाय नहीं करते. लोग अपनी मनपसंद चीज खाना छोड़ देते हैं. जिन में खूब मेहनत करते हैं. ताकि अपने स्वास्थ्य को अच्छा रखा जा सके. लेकिन कई बार कुछ बीमारियां बता कर नहीं आतीं. और इन बीमारियों के इलाज में लोगों के बहुत से पैसे खर्च हो जाते हैं. इसलिए ज्यादा लोग पहले से ही हेल्थ इंश्योरेंस लेकर चलते हैं.
ताकि इस तरह की बीमारी आए तो उनकी जेब पर बोझ न पड़े. लेकिन सभी लोगों के पास इतने पर्याप्त पैसे नहीं होते हैं कि वह हेल्थ इंश्योरेंस ले सकें. इस तरह के गरीब जरूरतमंद लोगों को सरकार की ओर से हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ दिया जाता है. सरकार इन लोगों के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना चलाती है. इस तरह आप भी घर बैठे ही बनवा सकते हैं अपना आयुष्मान भारत कार्ड.
सबसे पहले पात्रता चेक करें
आपको बता दें आयुष्मान कार्ड पर सरकार की ओर से 5 लाख तक का फ्री इलाज करवाने का लाभ मिलता है. इसे बनवाने के लिए भारत सरकार की ओर से कुछ पात्रताएं की गई हैं. उन पात्रताओं को पूरा करने वाले लोगों का ही आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है. आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं. इस बात का पता करने के लिए आप 14555 पर कॉल कर सकते हैं. या फिर आप आयुष्मान ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. और वहां अपनी एलिजिबिलिटी चेक कर सकते हैं.