गिर गया सोने का भाव, क्या आज खरीदने का सही मौका? जानें 10 जून आपके शहर के क्या है लेटेस्ट रेट्स

Spread the love

Gold Price Today: सोने की खरीदारी के लिए इंतजार करने वालों को ये खबर जरूर थोड़ी राहत दे सकती है. मंगलवार को 24 कैरेट सोना का भाव गिरा है. जबकि 22 कैरेट सोना भी प्रति 10 ग्राम 89,540 रुपये पर आ चुका है. गुड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 97,680 रुपये की दर से कारोबार कर रहा है. हालांकि, चांदी में तेजी देखी गई है और अब ये 1,08,100 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है.

आपके शहर का ताजा भाव

मुंबई में 24 कैरेट सोना 97,680 रुपये की दर से बिक रहा है. जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 89,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है. दिल्ली में 22 कैरेट सोना 89,690 रुपये तो वहीं 24 कैरेट सोना 97,830 रुपये की दर से बिक रहा है. बेंगलुरू में 22 कैरेट सोना 89,540 रुपये तो वहीं 24 कैरेट सोना 97,680 रुपये पर कारोबार कर रहा है.

चेन्नई में 22 कैरेटसोना 89,540 रुपये तो वहीं 24 कैरेट सोना 97,680 रुपये पर बिक रहा है. जबकि पुणे में 22 कैरेट सोना 89,540 तो वहीं 24 कैरेट सोना 97,680 रुपये पर बिक रहा है. अगर अहमदाबाद की बात करें यो यहां पर 22 कैरेट सोना 89,540 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना 97,730 रुपये पर कारोबार कर रहा है. कोलकाता में 22 कैरेट सोना 89,540 रुपये तो वहीं 24 कैरेट सोना 97,680 रुपये के भाव से बिक रहा है. जबकि हैदराबाद में 22 कैरेट सोना 89,540 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना 97,680 रुपये की दर से बिक रहा है.

कोलकाता में 22 कैरेट सोना 89,540 रुपये तो वहीं 24 कैरेट सोना 97,680 रुपये के भाव से बिक रहा है. जबकि हैदराबाद में 22 कैरेट सोना 89,540 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना 97,680 रुपये की दर से बिक रहा है.

गौरतलब है कि सोने के दाम कई सारे फैक्टर से तय होते हैं. इसमें एक्सचेंज रेट, डॉलर की कीमतों में उतार-चढ़ाव, क्रूड ऑयल और सीमा शुल्क शामिल है. इसके अलावा, भारतीय समाज में सोना को संपन्नता का प्रतीक भी माना जाता है. देश में किसी भी शादी-ब्याह या फिर पर्व-त्योहार में सोना काफी शुभ माना जाता है. इसके अलावा, वैश्विक उथल-पुथल का भी सोने की कीमतों पर सीधा असर देखने को मिलता है. निवेशक इसमें निवेश करना किसी अन्य की तुलना में इसलिए सबसे ज्यादा मुफीद समझते हैं क्योंकि इसमें रिस्क काफी कम रहता है.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top