Spread the love
एक नौसैनिक जिसने अपने करियर का लंबा वक्त पानी के बीच तैरते जहाजों पर गुजारा. संयोग देखिए कि जब उसने दुनिया को अलविदा कहा तब भी वो पानी के बीच था. नाम है लॉर्ड लुईस माउंटबेटन. भारत के अंतिम वायसराय जो 20 सदी में हुए कई बड़े बदलावों और घटनाओं के अहम गवाह ही नहीं कारण भी थे.
लॉर्ड माउंटबेटन को भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के पीछे की अहम वजह माना जाता है. जिस शख्स ने दो देशों के बीच लकीर खींची उसकी मौत भी सवालिया निशान के साथ खत्म हुई. मौत की वजह क्लियर नहीं हुई. अहम बात ये कि माउंटबेटन की हत्या के पीछे किसी भारतीय या फिर पाकिस्तानी का हाथ नहीं था, बल्कि आयरिश रिपब्लिकन आर्मी के उग्रवादियों ने 27 अगस्त 1979 को माउंटबेटन को मौत की नींद सुला दी. भारत ने सम्मान में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया था.