Living Nostradamus की ये भविष्यवाणी हुई सच? गोला-बारूद, मिसाइलों, तबाही को लेकर क्या कहकर मचा दिया था हंगामा

Spread the love

Athos Salomé Predictions: ब्राजील के भविष्यवक्ता एथोस सालोमे को लोग ‘लिविंग नॉस्ट्राडेमस’ के नाम से जानते हैं. उन्होंने एक बार फिर चर्चा में आने वाली भविष्यवाणी की थी. उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि ईरान और इजरायल के बीच तनाव बहुत जल्द बड़ा रूप ले सकता है. अब जो हालात बन रहे हैं, वे उनकी बातों को सही साबित कर रहे हैं.

सालोमे ने 2023 में दावा किया था कि मध्य पूर्व में हिंसक झड़पें होने वाली हैं और 2024 में यह बात हकीकत में बदलती दिखी जब अप्रैल में इजरायल ने सीरिया में एक ईरानी राजनयिक केंद्र पर एयर स्ट्राइक कर दी. इस हमले के बाद 13 अप्रैल को ईरान ने जवाबी हमला करते हुए सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलें इजरायल पर दागीं.

एथोस सालोमे ने किया था बड़ा दावा

हालांकि, इजरायल की एयर डिफेंस सिस्टम और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से अधिकतर मिसाइलें नष्ट कर दी गईं, लेकिन यह हमला क्षेत्रीय संघर्ष में एक बड़ा मोड़ साबित हुआ. एथोस सालोमे का कहना था कि मध्य पूर्व का माहौल बेहद संवेदनशील है, जहां राजनीति, धर्म और इतिहास सब एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने पहले ही संकेत दिया था कि यह टकराव सिर्फ शुरुआत है और आगे जाकर यह और भी गंभीर रूप ले सकता है. उनकी यह भविष्यवाणी अब फिर से सुर्खियों में है, क्योंकि इजरायल और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और दुनिया इस स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

एथोस सालोमे ने AI को लेकर क्या कहा?

भविष्यवक्ता एथोस सालोमे का कहना है कि अब सिर्फ हथियारों से नहीं, बल्कि नई तकनीक से भी युद्ध लड़े जाएंगे. उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) यानी मशीनों की सोचने की क्षमता, भविष्य के युद्धों में बहुत बड़ी भूमिका निभा सकती है.

उनके मुताबिक, AI से दुनिया में शांति भी आ सकती है या फिर लड़ाईयां और भी बढ़ सकती हैं. यह इस बात पर निर्भर करता है कि देश की सेनाएं इसे कैसे इस्तेमाल करती हैं. खासकर इजरायल और ईरान जैसे देशों में, AI का इस्तेमाल बहुत अहम हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top