परमाणु डील पर नई जंग की आहट? अराघची ने कर दिया ऐलान- ‘सिद्धांतों पर चलेगा ईरान, दबाव में नहीं झुकेंगे’

Spread the love

ईरान और अमेरिका के बीच होने वाली नई परमाणु वार्ता से कुछ घंटे पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि तेहरान सिद्धांतों पर आधारित कूटनीति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. यह नई दौर की बातचीत ओमान की राजधानी मस्कट में शुरू होने वाली है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अराघची ने लिखा, “ईरान खुली आंखों के साथ और बीते एक साल की यादों को ध्यान में रखते हुए बातचीत करने जा रहा है.” उन्होंने आगे कहा, “हम पूरी ईमानदारी से बातचीत कर रहे हैं और अपने अधिकारों पर मजबूती से खड़े रहेंगे.” ईरान के विदेश मंत्री ने यह भी साफ किया कि किसी भी समझौते के लिए वादों को निभाना जरूरी है. उन्होंने कहा, ‘बराबरी का दर्जा, आपसी सम्मान और आपसी हित कोई दिखावटी बातें नहीं हैं, बल्कि ये एक टिकाऊ समझौते की बुनियाद और जरूरी शर्तें हैं.’

अमेरिका ने बढ़ाई सैन्य मौजूदगी

अमेरिका ने पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है. कई परोक्ष बातचीत के बाद अब आमने-सामने की बातचीत होने जा रही है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि तनाव कम होगा. अंतरराष्ट्रीय समुदाय इसपर बारीकी से नजर रखे हुए है क्योंकि इसका असर पूरे क्षेत्र की स्थिरता, ग्लोबल ऊर्जा बाजार और परमाणु हथियार फैलने को रोकने के प्रयासों पर पड़ सकता है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यह ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए अच्छा समय नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top