हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल के सुखाहर क्षेत्र से अभिषेक नामक युवक को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर युवक के घर पर छापा मारकर गिरफ्तार किया है.
पुलिस अधीक्षक देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि शुरुआती जांच में जो तथ्य मिले हैं वह चौंकाने वाले हैं. क्योंकि मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है, ऐसे में सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है. आरोपी की पहचान देहरा के सुकाहार के रहने वाले अभिषेक (20) के रूप में हुई है. जांच में पता चला है कि युवक कॉलेज ड्रॉपआउट है.
मोबाइल से कई संदिग्ध जानकारी मिली
पुलिस की माने तो यूवक की गतिविधियों पर बीते कुछ हफ्तों से खुफिया निगरानी रखी जा रही थी. संदेह है कि वह संवेदनशील जानकारी सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से पाकिस्तान तक पहुंचा रहा था. इसी के चलते आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 152 के तहत मामला दर्ज किया गया है.युवक के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है, बताया जा रहा है कि मोबाइल से कई संदिग्ध जानकारियां मिली है. यह मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भी भेजा गया था, जहां से कुछ अहम साक्ष्य मिले हैं. गुरुवार ( 29 मई ) युवक को कोर्ट में पेश किया जाएगा साथ में सभी डिजिटल साक्ष्य देहरा न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे. पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान और भी अहम खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है. युवक के देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने की गिरफ्तारी के चलते क्षेत्र में डर का माहौल है.
अलग-अलग राज्यों से कई संदिग्ध मामले
बता दें, PAHALGAAM आतंकी हमले और फिर भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के बाद राजस्थान के जैसलमेर से एक गिरफ्तारी हुई है. जैसलमें से एक सरकारी कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है. सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि आरोपी सरकारी कर्मचारी पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेज रहा था. पूछताछ खत्म होने के बाद पुलिस कोई बड़ा खुलासा कर सकती है.