धर्मशाला में अपना 90वां जन्मदिन मनाने के बाद अब कहां होगा दलाई लामा का नया पड़ाव… जानिए उनका पूरा शेड्यूल 

Spread the love

कांगड़ा: परम पावन दलाई लामा की चर्चा पूरे विश्व में होती है. उनके समर्थक उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. हाल ही में धर्मशाला के मैक्लॉडगंज में दलाई लामा का 90वां जन्मदिन मनाया गया, जिसके लिए लगभग 3 लाख इंटरनेशनल पर्यटक धर्मशाला पहुंचे थे. इससे धर्मशाला के सुस्त पड़े पर्यटन को भी बढ़ावा मिला. अब परम पावन दलाई लामा लद्दाख के दौरे पर जा रहे हैं. दो साल में यह उनकी पहली लद्दाख यात्रा होगी. उनके वहां 45 दिन रहने की उम्मीद है.

2023 में किया था अंतिम दौरा

जानकारी के अनुसार, परम पावन दलाई लामा अपने लद्दाख दौरे के दौरान कई धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. सूत्रों के अनुसार, दलाई लामा 12 जुलाई की सुबह भारतीय वायुसेना के विमान से लेह पहुंचेंगे. इससे पहले 2023 में वह लद्दाख गए थे. लंबे समय के बाद उनका लद्दाख दौरा लद्दाख के पर्यटन के लिए भी एक बेहतर अवसर लेकर आया है. दलाई लामा के कार्यालय द्वारा लद्दाख बौद्ध संघ (एलबीए) के अध्यक्ष त्सेरिंग दोरजे को जारी एक पत्र में इस यात्रा की आधिकारिक पुष्टि की गई. 21 जून को लिखे गए पत्र के अनुसार, दलाई लामा 12 जुलाई को लेह जाएंगे.

जेड प्लस सुरक्षा में रहते हैं दलाई लामा

इसी बीच दलाई लामा के दौरे को सुरक्षित बनाने के प्रबंध हो रहे हैं. दलाई लामा जेड प्लस सुरक्षा की श्रेणी में हैं. लद्दाख ट्रैफिक पुलिस उनके दौरे को ध्यान में रखते हुए कई ट्रैफिक पाबंदियां लगाने की तैयारी में है. इसी बीच दलाई लामा के दौरे के दौरान लेह में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे.

ट्रैफिक पुलिस महाबोद्धी-सिंधु मोड़ से वाहनों के चोगलमसर, चुशोत, स्पितुक व लेह एक्सिस की ओर जाने पर रोक लगाएगी. इसके साथ साबू क्रासिंग से चोगलमसर-जेवेत्साल सड़क वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगी. मनाली से चुशोत की ओर आने वाले वाहनों को शशी क्रासिंग व लेह की ओर जाने वाले वाहनों को महाबौद्धी बायपास की ओर से आगे भेजा जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top