Chaturgrahi Yoga 2026: महाशिवरात्रि पर एक्टिव रहेगा चतुर्ग्रही योग, 4 राशि वालों के खुलेंगे भाग्य, पैसों की बारिश होगी

Spread the love

Chaturgrahi Yog 2026 Rashi Effect: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य 13 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे जहां पर पहले से ही शुक्र, बुध और राहु का संचरण हो रहा है. इस तरह चारों ग्रह कुंभ राशि में युति करते हुए चतुर्ग्रही योग बनाएंगे. ध्यान दें कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व है. ऐसे में चतुर्ग्रही योग महाशिवरात्रि पर पर भी एक्टिव रहेगा जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. हालांकि 4 राशियों पर इस चतुर्ग्रही योग का अति शुभ प्रभाव पड़ेगा जिससा जातकों को लाभ ही लाभ होंगे.

वृषभ राशि के जातकों के लिए चतुर्ग्रही योग लाभ के रास्ते खोल सकता है. नौकरी के क्षेत्र में तरक्की के रास्ते खुलेंगे. मन शांत रहेगा. कला की ओर झुकाव बढ़ेगा. किए काम के अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. प्रेम संबंध में सुदार होगा और टकराव दूर होगा. उच्च अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा. ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारियां हाथ लग सकती हैं.

सिंह राशि के जातकों के लिए यह चतुर्ग्रही योग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है. जातकों को मेहनत का शुभ परिणाम प्राप्त होगा. करियर से जुड़े बड़े फैसले ले पाएंगे. समाज में सम्मान बढ़ेगा और काम बनेंगे. भाई-बहन का पूरा साथ मिलेगा. जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. धन में वृद्धि होगी. सिंगल जातकों के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं.

तुला राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि के समय सक्रिय चतुर्ग्रही योग अनुकूल समय ला सकता है. लंबे समय से रुका काम पूरा होगा. एक्टिंग, कला या इसी तरह के क्षेत्र में करियर बनाने का मौका मिल सकता है. पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा होगा और प्रेम बढ़ेगा. घूमने के लिए यात्रा पर निकल सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकती है.

धनु राशि के जातकों के लिए चतुर्ग्रही योग शुभ परिणाम दे सकता है. काम को लेकर दूर की यात्रा पर जा सकते हैं. बिजनेस के क्षेत्र में बड़ी डील हाथ लग सकती है. जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा. परिवार के अच्छा समय बिता पाएंगे. आर्थिक स्थिति में अचानक सुधार हो सकती है.  समाज में सम्मान बढ़ेगा और कई क्षेत्रों में सफलता मिलेगी.

(Disclaimer- प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. KRT News Network इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top