दीपिका-रणवीर की बेबी गर्ल के लिए राखी सावंत ने दुबई में खरीदे खिलौने, बोलीं- ‘मैं मासी बन गई’

Spread the love

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर किलकारियां गूंज उठी हैं. एक्ट्रेस ने 8 सितंबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया है. बेटी के जन्म के बाद से रणवीर-दीपिका खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई दीपिका-रणवीर को बेबी गर्ल के जन्म की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं. दीपिका के बेबी गर्ल के जन्म से एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत बहुत खुश हैं. वो दुबई में बेबी गर्ल के लिए शॉपिंग कर रही हैं. राखी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो दीपिका-रणवीर की बेटी के लिए खिलौने खरीदती नजर आ रही हैं.

राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके खुशी जाहिर की है. वीडियो में राखी की एक्साइटमेंट देखकर फैंस भी खुश हो रहे हैं. वो उनकी खुशी को देखकर तारीफ कर रहे हैं.

वीडियो में राखी कहती हैं- ‘हे रणवीर सिंह, दीपिका मैं मासी बन गई. आखिर, दीपिका याद है हम साथ में डांस क्लास किए, साथ में करियर स्टार्ट किए. आप बड़ी स्टार बन गईं, बीवी बन गईं. अब तो मां भी बन गईं.’ उसके बाद टॉय शॉप में राखी डॉल के पास जाती हैं, बेबी कैरियर, स्ट्रोलर और बेबी ब्लैंकेट दुबई के मॉल से लेती नजर आ रही हैं. वह अपने ब्लॉन्ड घुंघराले बालों के साथ काफी स्टाइलिश लग रही हैं, उन्होंने काले कार्गो पैंट के साथ फिटेड एनिमल प्रिंट स्कूप नेक टी-शर्ट पहन रखी है.

फैंस को अब दीपिका-रणवीर की बेटी की पहली झलक देखने का इंतजार है. वो जानना चाहते हैं कि बेबी गर्ल अपने पापा पर गई है या मम्मी पर.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top