Shah Rukh Khan Death Threat: शाहरुख खान को धमकी देने वाला फैजान कौन है? मुंबई पुलिस कर रही जिसकी तलाश

Spread the love

 बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को भी जान से मारने की धमकी दी गई है. उनकी कंपनी में फोन करके ये धमकी दी गई, जिसके बाद पूरी इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है. मुंबई पुलिस भी हरकत में आई है और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. पुलिस ने इस मामले को लेकर केस भी दर्ज कर लिया है और एक टीम आरोपी को पकड़ने के लिए रवाना भी हो चुकी है. इस आरोपी का नाम फैजान बताया जा रहा है. 

पुलिस ने धमकी का कॉल आते ही आरोपी का नंबर ट्रेस किया और पता लगाया कि कहां से उनसे ये कॉल किया था. जिसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि ये कॉल छत्तीसगढ़ से आया था और कॉल करने वाले इस आरोपी का नाम फैजान है. ये मामला 5 नवंबर का बताया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस की एक टीम भी छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंच चुकी है. बताया जा रहा है कि जल्द से जल्द आरोपी फैजान की गिरफ्तारी हो सकती है. 

पुलिस ने बताया है कि आरोपी ने धमकी में सीधे कहा कि वो शाहरुख खान को जान से मार देगा, इसके बाद उसने 50 लाख रुपये की भी मांग की. जब इसी कॉल पर उसका नाम पूछा गया तो उसने नाम बताने से इनकार कर दिया और कहा कि वो एक हिंदुस्तानी है. धमकी मिलने के बाद Shahrukh khan के घर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top