Bigg Boss 18: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 को शुरू होने में बस एक दिन बचा है. अब शो के कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम से भी पर्दा उठा रहा है. इस शो में इस बाद टीवी का एक बेहद फेमस एक्टर भी धमाल मचाने आ रहा है. इस एक्टर ने कई हिट सीरियल में काम किया है. वहीं वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं. उन्होंने दूसरी शादी से पहले धर्म बदला था. चलिए जानते हैं ये कौन हैं?
छोटे पर्दे के बेहद पॉपुलर एक्टर हैं विवियन डीसेनादरअसल ये एक्टर कोई और नहीं विवियन डीसेना हैं. विविनय छोटे पर्दे के सबसे ज्यादा डिमांडिंग एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने साल 2008 में शो कसम से से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. हालांकि अभिनेता को शो ‘प्यार की ये एक कहानी’ में एक पिशाच की भूमिका के बाद खूब पॉपुलैरिटी मिली. उन्होंने ‘मधुबाला-एक इश्क एक जुनून’, ‘शक्ति – अस्तित्व के एहसास’ जैसे सीरियल्स कर टीवी पर राज किया है. विवियन अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी सक्सेसफुल रहे वहीं उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी खूब सुर्खी बटोरी हैं.
आठ साल में टूटी थी पहली शादीविवियन ने साल 2013 में एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी से शादी की थी, लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही उनके रिश्ते में दरारें आने लगी थी. 2016 में, इनकम्पैटिबिलीट के कारण वे अलग हो गए और 2021 में इस जोड़ी ने तलाक ले लिया था.
विवियन ने 2022 में नूरन एली नाम की मिस्र की लड़की से दूसरी शादी की थी. इस कपल की की एक बेटी भी है. बता दें कि विवियन ने दूसरी शादी से पहले अपना धर्म बदल लिया था और इस्लाम धर्म अपना लिया था. एक्टर ने खुद इस बात पर मुहर लगाई थी